क्राइम

अवैध शराब पर नियंत्रण में लापरवाही, तीन आबकारी मुख्य आरक्षक निलंबित

कलेक्टर नेहा मीना ने की कार्रवाई

Share

 

देवास। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगा पाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कलेक्टर नेहा मीना ने आबकारी विभाग के तीन मुख्य आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर नेहा मीना ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत आबकारी वृत्त देवास (स) में पदस्थ आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक टटवाड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्‍ण जायसवाल तथा आबकारी मुख्य आरक्षक गजेन्‍द्र सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, जिला देवास निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Back to top button