देवाससाहित्य

जिरवाय में 17 अक्टूबर को विराट कवि सम्मेलन, मालवी हास्य से लेकर पैरोडी तक जमेगा रंग

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। क्षेत्र के जिरवाय में नवरात्रि उत्सव के तहत 17 अक्टूबर की रात 8 बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मालवी हास्य कविता, हास्य व्यंग्य, पैरोडी और काव्य पाठ के लिए विभिन्न स्थानों से कवि एवं कवयित्री शामिल होंगे।

मां भगवती नवदुर्गा उत्सव समिति जिरवाय के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित इस कवि सम्मेलन में मालवी हास्य कवि हजारी हवलदार अरनिया कला, हास्य कवि पंकज जोशी देवास, हास्य कवि सुरेश त्रिवेदी बम पोलाय कला, कवयित्री मोनिका हटीला भुज (गुजरात), पैरोडिकार भरत पंड्या उज्जैन, भेरूलाल एंटीना देवला बिहार, नेहल चावड़ा तराना व सूत्रधार सुरेंद्र सेंधव सेकली काव्य पाठ करेंगे।

मां भगवती नवदुर्गा उत्सव समिति ने क्षेत्र के सभी साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। जानकारी भंवरसिंह ठाकुर बरदु द्वारा दी गई।

Back to top button