राजनीति

नवरात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली रात में बंद करना अनुचित, लोड शिफ्टिंग के नाम पर कटौती न करें- शिवसेना

Share

 

देवास। नवरात्रि के पावन पर्व पर लोड शिफ्टिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिजली बंद किए जाने पर शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिवसेना के राज्य महासचिव एवं देवास जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बिजली आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए।

सुनील वर्मा ने कहा कि नवरात्रि वर्ष में एक बार आने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी माता रानी के पंडालों में धार्मिक आयोजन होते हैं और श्रद्धालु देर रात तक पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे पावन अवसर पर रात में बिजली बंद करना ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनता है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोड शिफ्टिंग के नाम पर नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की रात की बिजली बंद नहीं की जानी चाहिए। विद्युत विभाग को पहले से योजना बनाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार का आयोजन बिना किसी बाधा के हो सके।

शिवसेना की मांग है कि नवरात्रि के शेष दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रिकालीन बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

शिवसेना का कहना है कि नवरात्रि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भी रातभर बिजली चालू रहनी चाहिए। ग्रामीणों की आस्था और धार्मिक आयोजनों को प्राथमिकता दी जाए।

Back to top button