शिक्षा

शासकीय विद्यालय में एक बच्चा एक पौधा का नवाचार

-विद्यालय परिसर में है 200 गमले तथा 50 छोटे-बड़े पौधे
देवास। एक बच्चा एक पौधा का संकल्प अनुकरणीय है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। यह विचार नूतन हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य विष्णु वर्मा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में एक संकल्प लिया गया था कि एक बच्चा एक पौधा लगाएंगे, जिसके पूर्ण होने पर प्राचार्य विष्णु वर्मा ने आम का पौधा लगाया। श्री सोनी ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 150 बच्चे दर्ज हैं और विद्यालय परिसर में 200 गमले तथा 50 छोटे-बड़े पौधे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों का सप्ताह के अनुसार एक समूह बनाया गया है, जो पौधों की देखरेख करता है। पेड़-पौधों में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी भी रहते हैं। बंदर, गिलहरी, चिड़िया के लिए प्रतिदिन दाना-पानी की व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर शहनवाज खान, अश्विन सूर्यवंशी, बनेसिंह राठौर, मुकेश उपाध्याय, दीपचंद सोनी, संदीप बघेल, राजेश चौहान, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, मोहिनी शिंदे आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button