इंदौर

बिजली की गुणवत्ता से आपूर्ति, समय पर राजस्व संग्रहण और रबी सीजन के तैयारी गंभीरता से की जाए

- बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने विभागाध्यक्षों की मीटिंग ली

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनूप कुमार सिंह बुधवार की शाम विभाग प्रमुखों की मिटिंग ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से बिजली आपूर्ति शासन की प्राथमिकता हैं, बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि त्रुटिरहित देयक, राजस्व संग्रहण समय पर करने एवं रबी सीजन के दृष्टिगत नए कार्य, मैंटेनेंस इत्यादि समय से कर लिए जाए। श्री सिंह ने कहा कि आरडीएसएस एवं एसएसटीडी के कार्य समय पर हो, आरडीएसएस के जो ग्रिड, लाइन कार्य शेष हैं, उनसे संबंधित कार्य जल्दी करा लिए जाए। एलटी लाइन, एचटी लाइन, ट्रांसफार्मर से जुड़े नए कार्य समय पर हो।

श्री सिंह ने शिकायत निवारण को गंभीरता से लेने एवं अधीक्षण यंत्रियों के माध्यम से अपने सर्कल की दैनिक 1912, सीएम हेल्प लाइन, ऊर्जस पर आई शिकायतों के समाधान की समीक्षा के निर्देश दिए। श्री सिंह ने रहवासी संघों, जन प्रतिनिधियों को नए कार्यों, शासन व अन्य जरूरी कार्य के लिए प्लान शटडाउन इत्यादि की जानकारी समय पर देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक श्री गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया समेत अन्य विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Back to top button