27 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को मिली एक रुपए यूनिट में बिजली
अटल गृह ज्योति योजना में उपभोक्ताओं को दी 151 करोड़ रुपए की सब्सिडी

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है।
पिछले एक बिल माह के दौरान मालवा निमाड़ में करीब 27.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इन उपभोक्ताओं प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रुपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 151 करोड़ रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है।
एक वर्ष में मालवा-निमाड़ के बिजली उपभोक्ताओं को 9161 करोड़ की सब्सिडी
पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान के बाद फीडबैक भी नियमित रूप से लिया जा रहा है।
सोलर पैनल बिजली कैसे बनाते हैं? जानिए सूरज की रोशनी से करंट बनने का अद्भुत विज्ञान
योजना के तहत औसतन रूप से 30 दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता में आते है। बीते एक बिल माह में माह कंपनी क्षेत्र में करीब 27.50 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है।
सावधान! बिजली कंपनी APK फाइल नहीं भेजती
इंदौर जिले के सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं ने योजना लाभ लिया है। इंदौर के बाद, धार, उज्जैन, खरगोन जिले में सर्वाधिक घरेलू बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते हैं। प्रतिदिन औसत पांच यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने वालों को माह विशेष में सब्सिडी नहीं प्रदान की जाती।




