धर्म-अध्यात्म
राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए कटिबद्ध ब्रह्माकुमारी संस्थान- प्रेमलता दीदी
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230127-WA0017.jpg)
देवास। प्रजापिता ब्रहामाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग में गणतंत्र दिवस पर संस्था की जिला संचालिका बीके प्रेमलता दीदी ने पार्षद आलोक साहू, संतोष श्रीवास्तव, मनीषा बापना, राजेश गोसर सहित संस्था के भाई-बहनों की उपस्थिति में झंडावंदन किया गया। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने व विश्व में शांति प्रदान करने के लिए शांतिदूत बनकर राष्ट्रहित में हर कार्य कर रही है। परमात्मा की प्रेरणा पाकर संस्था विश्व के हर कार्य में अग्रणी है। इस अवसर पर मनीषा बहन, अपुलश्री बहन, राधिका बहन, हेमा बहन, रत्नप्रभा, सफला, रमा बहन, अखिलेश भाई, विवेक भाई, बद्री भाई, पूर्णिमा बहन, बंसीलाल राठौड़, लता पाटिल सहित संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित थे।