देवासराजनीति

पत्रकार चेतन योगी को मिला नगर निगम देवास में एल्डरमैन का दायित्व, मीडिया जगत में खुशी की लहर

Share

 

धारदार लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान रखने वाले चेतन योगी बोले— पूरी ईमानदारी और जनहित की भावना से निभाऊंगा जिम्मेदारी

देवास। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में वर्षों से सक्रिय पत्रकार चेतन योगी को नगर निगम देवास में एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पत्रकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे योगदान का सम्मान है।

नगर निगम देवास के एल्डरमैन के रूप में वरिष्ठ पत्रकार चेतन योगी की नियुक्ति पर पत्रकार जगत में उत्साह और हर्ष का वातावरण है। इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में वर्षों से सक्रिय चेतन योगी ने अपनी सशक्त, चुटीली और धारदार लेखनी के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। यही कारण है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है।

नगर निगम में एल्डरमैन के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को लेकर चेतन योगी ने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर के विकास और नागरिकों के हित से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाते हुए अपनी भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का मानना है कि पत्रकारिता का अनुभव और जनसरोकारों की गहरी समझ उनके नए दायित्व के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

‘News one click’ वरिष्ठ पत्रकार चेतन योगी को नगर निगम देवास में एल्डरमैन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है। हम आपके सफल, प्रभावी कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं तथा आशा करते हैं कि आप अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन भी उसी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे, जिसकी पहचान आपकी पत्रकारिता रही है।

Back to top button