इंदौर

बिजली कंपनी करा रही 16 फीडरों की केबलिंग कनेक्टिविटी

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर के सबसे पुराने बिजली केंद्र चंबल 132 केवी ग्रिड से शहर के 16 उच्चदाब 33 केवी फीडरों की कनेक्टिविटी केबल के माध्यम से करा रही है, इससे शहर के बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आएगा, शिकायतों में व्यापक रूप से कमी आएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर 33 केवी की उच्च गुणवत्ता की केबल विशेष रूप से भूमिगत पद्धति से स्थापित की जा रही हैं, जो ग्रिड के बाहर शहर के उत्तर संभाग, पूर्व संभाग, पश्चिम संभाग, मध्य संभाग के 16 स्थानों के 33/11 केवी ग्रिडों तक पहुंचने वाले फीडरों को जोड़ेगी। इससे तेज हवा, किसी एक फीडर में होने वाले तकनीकी व्यवधान के कारण दूसरे क्रासिंग फीड़रों के बिजली अवरोध को रोका जा सकेगा।

नए कार्य में स्टैंड बाय का पर्याप्त इंतजाम रहेगा, यानि एक 33 केवी फीडर के केबल में कभी दिक्कत आई तो दूसरी से जोड़कर कुछ ही देर में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Back to top button