राजनीति

बालासाहेब ठाकरे टेनिस टूर्नामेंट बना केंद्र बिंदु, युवाओं को जोड़ने की बड़ी योजना पर मंथन

Share

 

पुणे के शिवसेना कार्यालय पर खेल और संगठन के महासंगम को लेकर राष्ट्रीय सचिव–मप्र राज्य प्रमुख की रणनीतिक बैठक

खेल के जरिए संगठन विस्तार का रोडमैप तैयार, शीर्ष नेतृत्व की अहम चर्चा

देवास। पुणे स्थित शिवसेना कार्यालय में शिवसेना युवासेना राष्ट्रीय सचिव किरण दादा साली से मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख अनुराग सोनार की शिष्टाचार भेंट हुई।

इस दौरान बालासाहेब ठाकरे टेनिस टूर्नामेंट को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आगामी आयोजनों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रसिद्ध टेनिस क्रिकेटर विवेक शेलर से भी मुलाकात हुई, जिसमें खेल जगत से जुड़े अनुभवों और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के विषय पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश में युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा खेल प्रतिभाओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव रखा गया कि मप्र के प्रत्येक जिले में टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाए, जिससे ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को मंच मिल सके और खेल संस्कृति को नई दिशा प्राप्त हो।

इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी, संवाद कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

उपस्थित सभी बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस पूरे कार्यक्रम में प्रसिद्ध टेनिस क्रिकेटर विवेक शेलर से विशेष मुलाकात भी हुई, जिसमें खेल विकास और युवा प्रतिभा को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

शिवसेना युवा सेना राज्य महासचिव एवं देवास जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिवसेना प्रयास कर रही है। आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

Back to top button