विश्व नशा निरोधक दिवस पर नशा विरोधी जोरदार प्रहार

गायत्री परिवार देवास का नशा मुक्ति आयोजन
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 26 जून विश्व नशा निरोधक दिवस पर जनजागरुकता रैलियां, संगोष्ठियां, नुक्कड़ नाटकों के द्वारा नशे के विरुद्ध जन जागरण और संकल्पित करता आ रहा है।
इसी कड़ी में देवास गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 26 जून विश्व नशा निरोधक दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ की बड़ी संख्या में देवकन्याओं एवं कार्यकर्ताओं ने नशे के विरुद्ध जोरदार प्रहार किया।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि विश्व नशा निरोधक दिवस 26 जून को प्रातः 7 बजे गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षक देवकरण कुमावत एवं प्रज्ञापीठ विजय नगर के ट्रस्टी ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली निकाली, जिसमें गायत्री शक्तिपीठ की देवकन्याओं ने नशा मुक्ति नारे और गीतों से आमजन को बहुत प्रभावित किया।
सड़कों पर गूंज उठे नारे – गांजा, भांग, शराब, तम्बाकू ये हैं सब जीवन के डाकू, नशे को दूर भगाएंगे खुशहाली को लायेंगे, रैली में नन्हें मुन्हें बच्चों के हाथों में नशा मुक्ति की तख्तियां बहुत कुछ बया कर रही थी और बड़ा संदेश दे रही थी। नशा मुक्ति रैली के साथ-साथ गजरा गियर्स चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई जो हर किसी को प्रभावित कर रही थी एवं नशा मुक्त भारत का स्पष्ट संदेश दे रही थी।

युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने केंद्र (शांतिकुंज हरिद्वार) की जानकारी देते हुए कहा कि आज 26 जून को युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन सेमिनार का आयोजन भी सम्पन्न हो रहा है, जिसके माध्यम से पूरे विश्व को नशा मुक्त भारत पर बड़ा संदेश मिलने जा रहा है।

गायत्री परिवार के युवा आइकन डॉ. चिन्मय पंड्या इस विश्व स्तरीय नशा उन्मूलन सेमिनार को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान गायत्री परिजन लेखा राठौड़, ओ. पी. श्रीवास्तव, हजारीलाल चौहान, अरविन्द शर्मा, सुभाष जैन, विक्रमसिंह चौधरी ने भी विश्व नशा निरोधक दिवस पर अपील की कि आइए भारत को व्यसन मुक्त बनाने में आप अपनी भूमिका अग्रणी करे एवं राष्ट्र को नशा मुक्त कर विश्व गुरु बनाए।
रैली में गायत्री परिवार के प्रहलादसिंह सोलंकी, मंजू पटेल, सालिगराम सकलेचा, इन्द्रजीत शर्मा, मुनीश नामदेव, कैलाशसिंह ठाकुर, मोहनलाल सोनी, महेन्द्र राठौर, रमेश पांचाल, सुरेंद्र दुबे, बाबूलाल चौहान, नीति श्रीवास्तव, श्रद्धा निहाले, हरि भैय्या चौहान, रीता कुमावत, उषा राणावत, कार्तिक कुमार, अंश कुमार, सूर्यांशी, अन्नू पटेल, नन्दनी सहित अनेक बच्चे एवं परिजन उपस्थित थे।




