नगर निगम

विकास यात्रा का आयोजन 5 से 25 फरवरी तक

– विकास रथ करेगा विभिन्न वार्डों में भ्रमण, हितग्राहियों को मिलेगी जानकारी
– आयुक्त ने यात्रा में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में ली बैठक
– अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
देवास। शासन के निर्देशानुसार 5 से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया जाना है। विकास यात्रा के दौरान शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाने के साथ ही हितग्राहियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों काे सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने विकास यात्रा के संबंध में निगम अधिकारियों की बैठक आयोजित कर दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में आयुक्त ने कहा कि विकास यात्रा में विकास का रथ विभिन्न वार्डों में भ्रमण करेगा। इसमें शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी रहेगी। विकास रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। विकास यात्रा के दौरान सभी वार्डों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन जैसे विकास कार्य भी होंगे। आयुक्त ने कहा कि विकास यात्रा में शासन की योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही वार्डों में उत्कृष्ट सफाई कार्य करने वाले सफाई मित्राें का सम्मान भी किया जाएगा। आयुक्त ने विकास यात्रा के सफल आयोजन के लिए निगम अधीक्षण यंत्री अरुण मेहता, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, इंदुप्रभा भारती को विकास यात्रा से संबंधी सभी व्यवस्था की जाने की जिम्मेदारी सौंपी। विकास यात्रा के दौरान वार्डों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर माल्यार्पण किया जाएगा। वार्डों में रिक्त भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल नगर निगम है। विकास यात्रा में सबसे आगे विकास पताका ध्वज के रूप में रहेगी। बैठक में सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, उपयंत्री मुशाहिद हन्फी, विजय यादव, दिलीप मालवीय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button