78 देशों के बीच देवास की भावना पाल का कमाल, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल

देवास। उत्कृष्ट विद्यालय देवास की शिक्षिका एवं अंतरराष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी भावना पाल ने विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 4 से 8 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में अयोजित हो रही प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप के दूसरे दिन बैक बैंड इंडिविजुअल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय देवास की शिक्षिका योगासन खिलाड़ी सुश्री भावना पाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन हुए रजत पदक प्राप्त किया। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 78 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, योग गुरु स्वामी रामदेव तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित रहे। विश्व स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुश्री पाल की उपलब्धि ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।




