पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक 380 करोड़ की सब्सिडी दी

य़ोजना में 50 हजार से ज्यादा स्थानों पर सोलर लगे
इंदौर। पश्चिम मप्र के मालवा, निमाड़ में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर यानि छतों से सौर ऊर्जा उत्पादन करने वालों की संख्या में सतत बढ़ोतरी हो रही है। संबंधित खबर; मार्च 2027 के पहले सोलर लगवाएं, सब्सिडी का लाभ पाएं
अब पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन कुल 68000 स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है। इनमें से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में ही 50 हजार से ज्यादा स्थानों पर संयंत्र लगे हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त योजना में 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को करीब 380 करोड़ रुपए की सब्सिडी केंद्र शासन द्वारा प्रदान की जा चुकी है। मालवा निमाड़ में रूफ टॉप सोलर नेट मीटर क्षमता अब 418 मैगावाट के पार हो चुकी है। मई में सूर्य किरणों की उपलब्धता 13 घंटे से ज्यादा की अवधि में होने से सौर ऊर्जा का उत्पादन भी अपेक्षाकृत ज्यादा हुआ है।
पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना लागू होने के बाद रूफ टॉप सोलर लगवाने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण जून के पहले सप्ताह तक रूफ टॉप सोलर नेट मीटर अपनाने वालों की कुल संख्या 68000 के करीब हो चुकी है। इसमें से निम्नदाब से संबंधित उपभोक्ता 67200 एवं उच्चदाब से संबंधित उपभोक्ता 700 से ज्यादा की संख्या में है, जिनके परिसर में सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र स्थापित है। जरूरी खबर; मध्यप्रदेश में 6 लाख घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन: 2 लाख आवेदन
सौर ऊर्जा उत्पादन में मप्र में सबसे ज्यादा इंदौर नगरीय़ सीमा में सबसे ज्यादा 28200 स्थानों पर सोलर संयंत्र है। मध्य शहर के साथ ही बायपास, सुपर कारिडोर इत्यादि क्षेत्रों में भी प्रतिमाह बिजली कंपनी के उपभोक्ता सोलर के प्रति आकर्षित होकर संयंत्र स्थापित करा रहे है।
पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को पात्रतानुसार केंद्र शासन 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी प्रदान कर रहा है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में मालवा निमाड़ में 50000 से ज्य़ादा स्थानों पर संयंत्र लग चुके हैं, जबकि 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को करीब 380 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। ये भी देखें: मालवा-निमाड़ में झटपट मंजूर हो रहे रूप टॉप सोलर नेट मीटर के प्रकरण
सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं के दस्तावेजीकरण उपरांत प्रतिदिन सब्सिडी डीबीटी माध्यम से मिल रही है, समय पर सब्सिडी मिलने से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति रूझान भी ज्यादा है।
कहां कितने सोलर संयंत्र
– इंदौर नगरीय सीमा में 28200
– उज्जैन जिला 6250
– रतलाम जिला 5200
– देवास जिला 4100
– खरगोन जिला 3450
– मंदसौर जिला 3200
सौर ऊर्जा संबंधित उपभोक्ता ध्यान दे-
· छतों पर लगी पैनलस की सफाई कि जाएं
· आठ-दस दिनों में धूल- मिट्टी इत्यादि दूर करना जरूरी
· पैनलस की सफाई पानी, ब्रश, कपड़े या स्पेशल वाइपर से की जाएं
· पैनलस की सफाई करते वक्त नुकीली वस्तु से बचें
· पैनलस की नियमित सफाई ना होने से बिजली में 20 प्रतिशत कि कमी का अंदेशा
– पैनल्स की सफाई या तो रात में करे, या दिन में, इन्वर्टर बंद कर सफाई कर कंरट झटके के खतरे से बचे




