स्पोर्टस

क्षिप्रा में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Share

 

देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा क्षिप्रा में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

करीब डेढ़ माह तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों और युवाओं ने विभिन्न खेलों एवं योग गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सेना गडरिया तथा क्षिप्रा संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में 15 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका समापन शनिवार को हुआ।

ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी एवं समर कैम्प प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने बताया कि क्षिप्रा संकुल विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल, योग एवं अन्य खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षण में बाबूलाल पटेल, कृष्णकांत शर्मा, सुनील सोनी, महेश यादव, दीपक परिहार एवं करिश्मा जोशी ने प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दीं।

वहीं प्राइवेट स्कूल क्षिप्रा में रोप जंपिंग, कराते, स्केटिंग, स्वीमिंग, क्राफ्ट कला, बैडमिंटन एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यालय के राजीव चौहान, सचिन सर एवं निखिल सर सहित अन्य प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को खेलों की बारीकियां सिखाईं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक यूनुस खान ने पूरे प्रशिक्षण काल में खेल सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं प्रजापति ने शिविर के दौरान बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने और खेल भावना विकसित करने के लिए लगातार प्रेरित किया।

समापन समारोह में पूर्व खेल निर्देशक सलीम शेख, प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी एवं कॉर्डिनेटर सपना मैडम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में शेख ने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेलों की प्रत्येक तकनीक सीखने, अपने प्रशिक्षकों का सम्मान करने तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान चौहान, सचिन, निखिल, सोनी, यादव एवं योग शिक्षक पटेल सहित अन्य प्रशिक्षकों का स्वागत राजेश बराना प्रजापति द्वारा किया गया।

Amaltas hospital dewas

Back to top button