क्राइम

बस कंटेनर की भिड़ंत में कंटेनर चालक की मौत, दो दर्जन यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

Share

 

– टीआई तहजीब काजी ने स्टेरिंग काटकर कंटेनर के चालक के शव को निकाला बाहर

खातेगांव (अनिल उपाध्याय)। जिले के नेमावर के पास सोमवार सुबह निजी यात्री बस और कंटेनर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतवास से हरदा चलने वाली मीनाक्षी बस सर्विस की निजी यात्री बस हरदा से सतवास आ रही थी। जबकि कंटेनर इंदौर से पुणे महाराष्ट्र जा रहा था।

Police

सोमवार सुबह 8 बजे के करीब नेमावर के रामनगर गांव के पास बस और कंटेनर में सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौद, खातेगांव और नेमावर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को इलाज के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जबकि कंटेनर में फंसे चालक के शव को कन्नौद टीआई तहजीब काजी ने मशक्कत के बाद स्टेरिंग काटकर बाहर निकाला। उन्होंने वर्दी की भी परवाह नहीं की, उनकी वर्दी खून में लाल हो गई।

Accident news

मृतक कंटेनर चालक की शिनाख्त मुश्ताक पिता रसूल तिजारा ताट पड़ी अलवर राजस्थान के रूप में हुई। शव का पीएम कराकर शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। उधर दुर्घटना में घायल दो यात्रियों को अधिक चोट लगने के कारण उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

Back to top button