धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांति पर संस्था राष्ट्र भक्त संगठन ने वितरित किए ऊनी वस्त्र

देवास। मकर संक्रांति पर सुबह से ही दान-पुण्य का क्रम शुरु हुआ जो शाम तक चलता रहा। संस्था राष्ट्र भक्त संगठन द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर समाज के ऐसे लोगों की चिंता करते हुए, जो गर्म वस्त्र नहीं खरीद पाते हैं, उन्हें गर्म वस्त्रों का वितरण किया। शिवाजी नगर स्थित बस्ती में जाकर बस्ती के लोगों को स्वेटर, जाॅकेट, पेंट-शर्ट आदि का वितरण किया।

संस्था संयोजक दिनेश सांखला ने बताया कि गरीबों की सेवा नारायण सेवा के समान है। हमने समाज के सहयोग से ऊनी व अन्य वस्त्र एकत्रित किए हैं। इन्हें हमने गरीब बस्ती में जाकर वितरित किया। पूर्व में भी चूना खदान, शंकरगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में वस्त्रों का वितरण किया जाता रहा है। आगे भी इसी प्रकार से सेवा के कार्य जारी रहेंगे। संस्था संयोजक सांखला ने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वे इस प्रकार के सेवा कार्यों में संस्था को सहयोग कर अग्रणी भूमिका निभाएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button