नेवरी-हाटपिपल्या रोड पर हादसा: शादी से लौट रहे तीन लोग दुर्घटना का शिकार, महिला की मौत

सिरोल्या (अमर चौधरी)। जिले के नेवरी-हाटपिपल्या मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह से लौट रहे तीन लोग अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटी चुरलाई निवासी सुमित्रा बाई (65), देवेंद्र सिंह (45) और सुनीता बाई पति आनंद सिसोदिया, भमोरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मुंडला क्षेत्र में उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
https://newsoneclick.com/?p=45298 👈पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ित का होगा 1 लाख 50 हजार रुपए तक का कैशलेस उपचार
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुमित्रा बाई और देवेंद्र सिंह का इलाज जारी है और दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
https://newsoneclick.com/?p=44484 👈 डायल 112 की तत्परता: भीषण सड़क हादसे में तुरंत पहुंची मदद, घायलों को मिला समय पर इलाज
हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।





