प्रशासनिक

PSC परीक्षा: सेंटर पर एंट्री से पहले ‘तीन बार होगी जांच’, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

Share

 

– परीक्षा की तैयारियों का संभागीय पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

– 7 सेंटर पर 2220 उम्मीदवार देंगे परीक्षा, रहेगी सख्त निगरानी

देवास। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर देवास जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। 26 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

संभागीय पर्यवेक्षक रमन सिंह सिकरवार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय लाइजनिंग अधिकारी बीएस राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की सुरक्षा के उद्देश्‍य से ‘’स्कूल बस सुरक्षा एप’’ बनाया ✅ https://newsoneclick.com/?p=45166

वहीं,राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के लिए जिले में कुल 7 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2,220 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर उड़नदस्ता दल तैनात किया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरा पेपर सामान्य अभिरुचि परीक्षण का दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। वहीं, दोनों सत्रों में परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

Back to top button