इंदौर

लिटिल एक्सप्लोरर्स थीम पर बच्चों ने सीखे परिवहन और सामुदायिक सहायकों के पाठ

इंदौर के श्री श्री रविशंकर विद्यालय में आयोजित गतिविधि में बच्चों ने खेल-खेल में ज्ञान अर्जित किया, अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Share

 

इंदौर। श्री श्री रविशंकर विद्यालय में “लिटिल एक्सप्लोरर्स” थीम पर एक रोचक गतिविधि का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बच्चों को परिवहन के साधनों और सामुदायिक सहायकों के बारे में आसान और मनोरंजक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए विभिन्न परिवहन साधनों और समाज में काम करने वाले सहायकों की भूमिकाओं को समझा और अपने विचार साझा किए। उनकी प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

https://realvoicenews.com/?p=6626 रामेश्वरम यात्रा गाइड: जहां आस्था, इतिहास और समुद्र की लहरें करती हैं संवाद- यात्रा से पहले जानने के लिए पढ़े ये लेख 👈

कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिससे बच्चों को सीखने में आसानी हुई। अभिभावकों के लिए भी कई गतिविधियां रखी गईं, जिनमें संस्कृत नामों को चित्रों से मिलाना, रंग भरने और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर इनका आनंद लिया।

कार्यक्रम को अभिभावकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अंत में विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

Back to top button