शिक्षा
प्रकृति मिश्रा को मिली सफलता

देवास। प्रकृति मिश्रा ने जी मेन परीक्षा में 93.5 प्रतिशत के साथ नीट परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की। प्रकृति का एमबीबीएस के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर में प्रवेश हुआ है।
प्रकृति ने हायर सेकंडरी स्कूल में सीबीएसई में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। प्रकृति के पिता नरेश मिश्रा शासकीय शिक्षक हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी, सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति, कृष्णकुमार मिश्रा, ओमप्रकाश दुबे, मिर्जा मुशाहिद बैग, अनूज जायसवाल आदि ने प्रकृति को बधाई दी।



