समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा सिरोल्या में पहुंची

सिरोल्या (अमर चौधरी)। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी महाराज की वर्ष 650वीं जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज कलश यात्रा का बरोठा मंडल के ग्राम सिरोल्या में भव्य रूप से आगमन हुआ। श्रद्धाभाव के साथ ग्रामीणों ने इसका फूल बरसाकर स्वागत किया।
विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और समरसता का संकल्प है। संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सशक्त, समरस और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प के साथ हम सब साक्षी बने यही हमारा ध्येय है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कलश का पूजन किया एवं सिर पर धारण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया और विधानसभा प्रभारी बापू धोसारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जिला सलाहकार समिति सदस्य मुकेश चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि शेखर चौधरी, पवन मेजर, निलेश सरकार, शिव मालवीय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




