शिक्षा

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सतपुड़ा एकेडमी में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

Share

– सूर्य नमस्कार कर सिखे स्वस्थ रहने के गुर

देवास। मक्सी रोड़ पर तुलजा विहार कालोनी स्थित सतपुड़ा एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम संस्था संचालक भानुप्रताप सिह सेंधव ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार किया। संस्था संचालक भानुप्रताप सिह सेंधव ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद हम सब के आदर्श हैं, उन्होंने समाज को यह आव्हान किया कि उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। हम उनके बताए हुए मार्ग पर चले। आज हम यह संकल्प ले, कि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करेंगे। सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button