आपका शहरधर्म-अध्यात्म

स्वर्णकार समाज का चल समारोह निकला, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए

Share

देवास। स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय गणगौर उत्सव का आयोजन किया। चल समारोह का शुभारंभ श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मल्हार सृमति मंदिर पर समापन हुआ। स्वजातीय बंधुओं, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान स्वर्णकार समाज धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। करोना काल में आनलाइन आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए गए। विगत 25 वर्षों से स्वर्णकार समाज अध्यक्ष रहे राधेश्याम सोनी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सोनी व कार्यकारिणी का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में भोपाल, विदिशा, बिनांगज, आष्टा, सीहोर, उज्जैन, इन्दौर, अलिराजपुर, झाबुआ से पदाधिकारी बहनें सम्मिलित हुई। समाज की वरिष्ठ दमयन्ती देवी की भजन पुस्तक का विमोचन हुआ। महिला मंडल द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। अध्यक्ष राजेश्री सोनी, अरूणा सोनी, हंसा सोनी, पुष्पा सोनी, गरिमा सोनी, मधु, अनिता, शीतल, बबीता, शकुन्तला, ज्योति, अंशु, प्रिती, कोमल, डाली, स्वाति, प्राची, अर्चना, आभा, किरण, गिरजा, सुषमा, आरती, सारिका मीनाक्षी, पूजा उपस्थित थी। जानकारी सचिव डिंपल सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button