प्रशासनिक
ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर के सचिव को अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अनाधिकृत रूप से कार्य करने पर किया निलंबित
देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास प्रकाश सिंह चौहान ने सचिव ग्राम पंचायत कुमारिया बनवीर कुमेर सिंह सैंधव को अपने अधिकार क्षेत्र की परिधि से बाहर जाकर अनाधिकृत रूप से कार्य करने तथा म.प्र . पंचायत सेवा (आचरण) नियम के विरूद्ध कार्य करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत सोनकच्छ नियत किया है। निलम्बन अवधि में श्री सैंधव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।



