इंदौर

जनवरी में इंदौर शहर में 27 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली आपूर्ति

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी द्वारा इंदौर महानगरीय क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति की जा रही है।

जनवरी में 27 करोड़ यूनिट से ज्यादा की आपूर्ति की गई है। जनवरी में 23 तारीख को सबसे ज्यादा 95 लाख यूनिट की शहर में बिजली आपूर्ति की गई। शेष दिनों में 75 लाख यूनिट से लेकर 91 लाख यूनिट तक आपूर्ति रही। इस तरह औसतन 85 लाख यूनिट से ज्यादा दैनिक औसत आपूर्ति की गई। यह गत वर्ष से करीब 5 प्रतिशत ज्यादा है। इधर कंपनी क्षेत्र में रबी सीजन की पर्याप्त बिजली मांग होने से वर्तमान में दैनिक 11 करोड़ यूनिट से ज्यादा की आपूर्ति हो रही है।

Back to top button