शिक्षा

दीक्षांत समारोह एवं करियर मेले का आयोजन

Share

हाटपिपल्या (नरेंद्र ठाकुर)। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीक्षांत समारोह एवं करियर मेला का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य एनपी सिंह तथा करियर काउंसलिंग के काउंसलर के रूप में रवि हरनिया सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा बच्चों को करियर के चुनाव संबंधी एवं विभिन्न शिक्षकों द्वारा कौशल विकास के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही एनपी सिंह सर द्वारा जीवन में लक्ष्य निर्धारण एवं अनुशासन का महत्व बताया गया। बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु ममता मुकाती एवं दीपिका विश्वकर्मा द्वारा जानकारी दी गई। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक शालिग्राम भारती द्वारा छात्रों को जीवन में सफल होने के लगातार प्रयास करने की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक चंद्रशेखर राव द्वारा किया गया एवं आभार संस्था के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सेंधव द्वारा व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक यशवंत कुमार ध्रुव, शैलेंद्र सिंह पवार, शंकरलाल डोलिया, अंकिता बुनकर, शालिनी पाल, प्रियंका कचोले, नेहा शर्मा, रानी पाटीदार, बिंदु राज बगाना, चंदन शर्मा, भुरसिंह बामनिया, आनंद जमोडिया तथा जितेंद्र मालवीय उपस्थित थे, जिनके द्वारा बच्चों को भविष्य में आने वाली कठिनाइयां का सामना करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Back to top button