राज्य

गणतंत्र दिवस पर मप्र जन अभियान परिषद के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

Share

– पाठ्यक्रम संचालन में जिला गोल्ड श्रेणी में

झाबुआ। झाबुआ में आयोजित गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक एवं समस्त विकासखंड समन्वयक ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम संचालित BSW/MSW में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया, जिससे जिले ने गोल्ड श्रेणी में स्थान प्राप्त किया।

गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह झाबुआ में कार्यपालक निदेशक द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेषित किए गए प्रशस्ति पत्र से जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक तोलिया डामोर झाबुआ, डॉ. रीना मिश्रा मेघनगर प्रवीण पवार पेटलावद, तेजसिंह देवरामा, वर्षा डोडियार थांदला को कलेक्टर नेहा मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान, विकासखंड समन्वयक तेजसिंह देव रामा, कंप्यूटर ऑपरेटर हेमेंद्र अग्रवाल को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Back to top button