प्रशासनिक

कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए नोटिस

Share

 

समग्र ई–केवाईसी कार्य में प्रगति नहीं होने पर सीईओ जनपद टोंकखुर्द, सोनकच्छ को शोकाज नोटिस व सीएमओ लोहारदा, पीपलरावां, टोंकखुर्द को सात-सात दिन का वेतन काटने का नोटिस

नागदा, नौसराबाद और जवाहर नगर में संजीवनी क्लीनिक का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर सब इंजीनियर, एई और ईई को शोकाज नोटिस

कार्य में लापरवाही पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन–तीन दिन एवं मॉनिटरिंग नहीं करने पर संबंधित सुपरवाइजर का एक सप्ताह का वेतन काटने संबंधी शोकाज नोटिस के निर्देश

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव कुमार जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एसएस सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने “खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए आंगनवाड़ी में दिए जाने वाले खाने और मिड डे मील खाने की क्वालिटी की हर सप्ताह जांच कर सेंपल लेने की कार्यवाही करें। महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करें और लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही करें। महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में एंट्री करने में लापरवाही पाई गई है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पाई गई है, उन आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता का तीन-तीन दिन का वेतन काटने एवं मॉनिटरिंग सही से नहीं करने पर संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रों के सुपरवाइजर का एक सप्ताह का वेतन काटने की कार्यवाही करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अटेंडेंस पोर्टल की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले में प्रतिदिन बहुत ज्यादा शिक्षक अवकाश पर रहते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के अवकाश की समीक्षा करें। कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा पास में है, इसको देखते हुए ज्यादा शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत नहीं करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभी भी जिन शिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही हैं, उनका वेतन रोकने की कार्यवाही करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जो शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, सभी को नोटिस जारी करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही, फर्टिलाइजर की ब्लैक मार्केटिंग पर की गई कार्यवाही जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए बनाएं गए नोडल अधिकारी एई को अभियान के तहत कार्य नहीं करने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं होने पर सीईओ जनपद टोंकखुर्द की दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र ई-केवाईसी कार्य में प्रगति नहीं होने पर सीईओ जनपद पंचायत टोंकखुर्द, सोनकच्छ को शोकाज नोटिस और सीएमओ लोहारदा, पीपलरावां, टोंकखुर्द को सात-सात दिन का वेतन काटने संबंधी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नागदा, नौसराबाद एवं जवाहर नगर में संजीवनी क्लीनिक का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से संबंधित नगर निगम सब इंजीनियर को नोटिस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन, सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, समाधान ऑनलाइन, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। संकल्प से समाधान अभियान के तहत एसडीएम दल का गठन करें। अपने-अपने क्षेत्र में एसडीएम अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त करें।

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी शि‍कायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

Back to top button