राजनीति
अश्विन चौधरी चन्द्रवंशी खाती समाज के युवा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

सिरोल्या (अमर चौधरी)। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के युवा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर ग्राम पंचायत नारियाखेड़ा के युवा सरपंच अश्विन चौधरी को मनोनीत किया गया है।
उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन के डाॅ. अजयसिंह पटेल एवं चन्द्रवंशी खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर चौधरी की अनुशंसा पर की गई है। उनकी नियुक्ति पर उनके समर्थकों एवं इष्टमित्रों, परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं जीवन में नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दी।




