धर्म-अध्यात्म
श्री बाबा भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को

– ध्वज एवं भूमिपूजन किया
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 11 जनवरी को प्राचीन बाबा भंवरनाथ महाराज मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है, जिसको लेकर आयोजन समिति द्वारा विभिन्न स्तर पर तैयारी की जा रही है।
आयोजन समिति सदस्यों ने मंदिर पर पहुंचकर बाबा भंवरनाथ महाराज व भगवान मनकामेश्वर की पूजा-अर्चना कर ध्वज पूजन किया। हिंदू सम्मेलन के लिए बाबा को आमंत्रित किया गया। समिति सदस्यों ने आमंत्रण पत्र चढ़ाकर न्योता देते हुए कार्यक्रम के लिए नगर में आमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू किया। हिंदू परिवार के सभी सदस्यों की सहभागिता हो इसके लिए कार्यकर्ता हर घर पहुंचकर आमंत्रण पत्र दे रहे हैं व कार्यकर्ताओं द्वारा टोली बनाकर मोहल्ले में पहुंचकर संपर्क भी किया जा रहा है।




