हापाखेड़ा में विधायक ने किया 25 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम पंचायत नापाखेड़ी के ग्राम हापाखेड़ा में मांगलिक भवन के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने गुरुवार को विधि-विधान से भूमिपूजन किया। सर्वप्रथम पूजन-पाठ कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीफल चढ़ाया, उसके बाद गेती चलाई।
विधायक चौधरी ने बताया कि सामुदायिक भवन के बनने से ग्रामवासियों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी फायदा मिलेगा। गांव के समग्र विकास में यह भवन सहायक बनेगा। विधायक चौधरी ने ग्रामीणों को सड़कों पर जानकारी दी एवं कहा कि भाजपा की सरकार में हर छोटे से छोटे गांव में पक्की सड़कें हैं। उन्होंने हापाखेड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय जाने के लिए दोनों प्रमुख सड़कें डामर से बनी है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की जनहितैषी योजनाएं गिनाई।
इस अवसर पर बलराम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, विजेंद्रसिंह गौरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र भाटी, जगदीश चौधरी, मुकेश चौधरी, वरुण चौधरी, वृंदावन चौधरी, श्यामलाल चौधरी, राजेश चौधरी, शेखर चौधरी, धर्मेंद्र बागवान, भगवानसिंह चौधरी, लखन चौधरी, सुभाष कंडक्टर, मूलचंद्र पटेल, जितेन्द्र पटेल, प्रवीण चौधरी, नीलेश चौधरी, सुरेश पटेल, डाॅ. माखन पटेल, शंकर पटेल, अर्जुन फौजी, रोहित पटेल, सतीश पटेल सहित आसपास के सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल ने किया एवं आभार सरपंच बबीता शिवलाल पटेल ने माना।




