शिक्षा
भोपाल: शीतलहर के मद्देनजर जिले में सभी माध्यमिक विद्यालय का समय परिवर्तित

भोपाल। जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल एनके अहिरवार ने तापमान में गिरावट होने से भोपाल जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा संचालन 9:30 बजे से किये जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश में जिले में संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई/अनुदान और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सोमवार 5 जनवरी से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




