देवास

नापाखेड़ी के पास चलती कार में उठा धुआं, देखते ही देखते लगी भीषण आग

Share

 

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम नापाखेड़ी के मुख्य मार्ग पर आबादी से एक किमी दूर बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक कार में अचानक धुआं उठा एवं चालू कार बंद हो गई। उसके बाद उसमें आग लग गई।

देखते ही देखते आग भीषण हुई एवं कार जलकर खाक हो गई। जैसे धुआं उठा कार में सवार युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। कार एमपी 09 सीएस 8814 ग्राम पटाड़ा की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश ऐसे हादसे शार्ट-सर्किट से होते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बरोठा टीआई सवितासिंह जाटव ने तत्काल फोर्स के साथ डायल 112 भिजवाई एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

कार सुदामा पिता विनोद चौधरी (24) निवासी पटाड़ा चला रहे थे। साथ ही सिरोल्या के दोस्त शिवांग ठाकोर भी थे। हालंकि दोनों युवकों को कोई चोट नहीं लगी है। शिवांग सिरोल्या तो सुदामा पटाडा अपने घर जा रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया। डायल 112 के आरक्षक भरत चरपोटा थाना बरोठा एवं ग्रामीणों का कार की आग बुझाने में योगदान रहा।

Back to top button