स्वास्थ्य

अमलतास अस्पताल में मोटापे से मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम

Share

 

– 19 दिसंबर को होगी बैरिएट्रिक सर्जरी वर्कशॉप

देवास। तेजी से बढ़ती मोटापे और डायबिटीज की समस्या को लेकर अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बांगर में बैरिएट्रिक सर्जरी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप 19 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें सीमित सीटों पर पंजीकरण किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मोटापा केवल वजन बढ़ना नहीं, बल्कि एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय रहते संभालना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस वर्कशॉप में मोटापे एवं डायबिटीज़ से छुटकारा पाने के आधुनिक और सुरक्षित उपचार विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला में विश्व प्रसिद्ध बैरिएट्रिक सर्जन डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे बैरिएट्रिक सर्जरी, उसके लाभ, प्रक्रिया, सावधानियां और सर्जरी के बाद की जीवनशैली पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे।

अमलतास अस्पताल द्वारा इस वर्कशॉप के लिए बहुत ही किफायती (Very Affordable) पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक मरीज इसका लाभ उठा सकें।

अस्पताल प्रबंधन ने मोटापे से जूझ रहे लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कदम उठाएं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए मोबाइल 62326-22557 या टोल फ्री नम्बर 1800-571-2120 पर संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button