भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से किया स्वागत
सिरोल्या (अमर चौधरी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गठित जिला विकास सलाहकार समिति में सिरोल्या के पूर्व जनपद सदस्य मुकेश चौधरी को सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
समिति में जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उपाध्यक्ष के रूप में रहेंगे, जबकि नामांकित 20 सदस्यों में मुकेश चौधरी का चयन उनकी सक्रिय जनसेवा और संगठनात्मक अनुभव का प्रमाण माना जा रहा है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही सिरोल्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुकेश चौधरी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने भी उन्हें बधाई दी। मुकेश चौधरी का अनुभव जिले के विकास कार्यों को नई दिशा देने में सहायक होगा।
मुकेश चौधरी ने मनोनयन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक मनोज चौधरी एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से समिति में उठाएंगे। सिरोल्या क्षेत्र के लिए यह मनोनयन राजनीतिक और विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवम चौधरी, राजेंद्रसिंह कवडिया, वृंदावन चौधरी, अमर चौधरी, सतीश चौधरी, अनिल सेठ, पवन मेजर, बंटी पहलवान, मोहन पटेल डिगोद, अंकित ठाकोर, संजय बाबा आदि उपस्थित थे।





