राजनीति

म्हारो आशीर्वाद मोदीजी का साथ भी है और तमारा साथ भी


भाजपा महापौर प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान वृद्धा से मिला भावपूर्ण आशीर्वाद
प्रत्याशी की सहजता, सरलता और कुशल व्यवहार कर रहा मतदाताओं को प्रभावित


देवास।
कौन हो तम! कमल वाला ही हो कई. मोदीजी वाला हो.। मोदीजी तो अच्छों काम करी रिया है। तम भी ऐसो ही काम करजो., म्हारो आशीर्वाद उनका साथ भी है और तमारा साथ भी। कुछ इस प्रकार से भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल को जनसंपर्क के दौरान एक वृद्धा ने भावपूर्ण आशीर्वाद दिया। वृद्धा ने महापौर प्रत्याशी के सिर पर अपने दोनों हाथ रखे और उत्साह के साथ अभिनंदन किया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने स्वागत के प्रतिउत्तर में कहा कि मां! आपका आशीर्वाद हमें प्राप्त हो गया है। हम प्रत्येक क्षेत्र में विकास की सौगात देंगे। आने वाले कुछ सालों में हमारा देवास महानगरों के समान नजर आएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी वृद्धा से आशीर्वाद लिया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ वार्ड 10, 11 एवं 12 में सघन जनसंपर्क किया।

भाजपा सरकार में विकास कार्यों को मिली है गति-
इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि हमने शहर के वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य करवाए हैं। जहां सड़कें जर्जर हो रही थी, वहां नवीन सड़कों का निर्माण करवाया। बिजली, पानी, सड़क सभी प्रकार की सुविधा रहवासियों प्राप्त हो रही है। निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है। अब हमें महापौर एवं पार्षद भी भाजपा का बनाना है, जिससे शहर का संपूर्ण विकास हो सके। महाराज विक्रमसिंह पवार एवं महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल के स्वागत के लिए जनता आतुर नजर आई। किसी ने तिलक लगाकर तो किसी ने आरती उतारकर स्वागत किया। अातिशबाजी के साथ पुष्पवर्षा भी की गई।
जनसंपर्क में वार्ड 10 की पार्षद प्रत्याशी अर्पणा आशुतोष जोशी, वार्ड 11 की प्रत्याशी जयमाला हेमंत जादौन, वार्ड 12 के प्रत्याशी राजेश हरिसिंह यादव सहित पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, पप्पू जोशी, ओम जायसवाल, रामगोपाल गुप्ता, अभिमन्यु पाटिल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, विनिता व्यास, मधु शर्मा, वीणा महाजन आदि शामिल थे।

प्रचार का अपना अनूठा अंदाज-
महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल के प्रचार का अपना अनूठा अंदाज है। उनकी सहजता, सरलता मतदाताओं को प्रभावित कर रही है। मतदाता भी उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानकर आशीर्वाद दे रहे हैं। प्रचार के दौरान वे महिलाओं को काम करते हुए देखकर उनके काम में हाथ भी बंटाती हैं। गत दिवस जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भोजन बनाने में सहयोग किया। महापौर प्रत्याशी को भोजन बनाने में सहयोग पर महिलाएं उत्साहित दिखीं। महापौर प्रत्याशी ने कहा कि आप हमें वोट दें हम मिलकर शहर का विकास करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button