शिक्षा

आपदा प्रबंधन जनजागृति कार्यक्रम: छात्राओं को दी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी

Share

 

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। विकासखंड टोंकखुर्द में आपदा प्रबंधन जनजागृति कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आपदाओं के दौरान सावधानी एवं बचाव के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर वीणा कौशल, एसडीआरएफ टीम एवं सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स ने छात्राओं को अग्निशमन, भूकंप, लू, वज्रपात, सर्पदंश और बाढ़ जैसी आपदाओं में व्यवहारिक सुरक्षा उपाय समझाए।

विशेषज्ञों ने आपदा की स्थिति में तुरंत अपनाए जाने वाले प्राथमिक कदम, सुरक्षित स्थान की पहचान, तथा बचाव उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार की मौसम पूर्वानुमान एवं अलर्ट देने वाली ‘सचेत ऐप’ के उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई, जिससे छात्र-छात्राएं समय रहते मौसम संबंधी चेतावनियों से अवगत रह सकें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मदनलाल बिलावलिया सहित मंजू अमजैरिया, सीमा धाकड़, मुकेश धाकड़, सुरेंद्र पटेल, लोकेंद्र सिंह, राजेश परमार और साहिल चावड़ा मौजूद रहे।

Back to top button