भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मनाई जीत की खुशी, नगर में बांटी मिठाइयां

टोंकखुर्द (नन्नु पटेल)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर टोंकखुर्द नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। परिणाम सामने आते ही कार्यकर्ता मुख्य चौक पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाइयां दीं।
जैसे ही एनडीए के बहुमत की जानकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को मिली, पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का स्वागत किया। इस दौरान अर्जुन पटेल, ओंकारलाल चौधरी, सुभाष नेताजी, बबलू हाडा, दशरथ त्यागी, रवींद्रसिंह गौर, मोहनलाल भदेडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों की जीत बताया। मंडल अध्यक्ष मंडलोई ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है।



