तिरंगा हमारी गौरवशाली अस्मिता का प्रतीक है- विधायक मुरली भंवरा
विधायक ने 4 स्कूलों में किया ध्वजारोहण, छात्रों को किया सम्मानित

कामठखेड़ा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया संबोधित, स्कूलों को दिए 50 हजार के साउंड सिस्टम
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय कामठखेड़ा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बागली विधायक मुरली भंवरा ने कहा कि _”प्रत्येक देश की सभ्यता व संस्कृति पूरे विश्व में उसकी परिचायक होती है। वसुदैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाली हमारी संस्कृति का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।
तिरंगा हमारी गौरवशाली अस्मिता का प्रतीक है। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें अपनी संस्कृति, संस्कार और सभ्यता के नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। तभी हमारा देश विश्व मानस पटल पर सिरमौर बनेगा।
4 स्कूलों में किया ध्वजारोहण-
विधायक ने प्राथमिक विद्यालय धावड़िया, बीडगांव, हाईस्कूल कामठखेड़ा और माध्यमिक विद्यालय कामठखेड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
छात्रों को पुरस्कार और स्कूलों को सौगात-
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा कक्षा 10वीं की छात्रा महिमा बल्ला, 9वीं की छात्रा मीना कच्छीदा और 8वीं के छात्र शिवम अजनारे को 500-500 रु की पारितोषिक राशि प्रदान की गई।
ओमप्रकाश यादव, पवन पाचौरिया सहित शिक्षकों देवकरण चौहान, जुगल अमडावडिया, मंजू वास्केल, महेश कुर्रा, मुकेश पाटीदार, प्रेमनारायण पाटीदार ने विधायक निधि से दोनों विद्यालयों को 25-25 हजार रु के साउंड सिस्टम भेंट करने पर विधायक एवं अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

ज्ञापन सौंपा- उपस्थित ग्रामीणजनों और बच्चों ने बावड़ीखेड़ा मार्ग के निर्माण के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से इंदौर की दूरी 40 किमी रह जाएगी।
उपस्थित जनप्रतिनिधि-
कार्यक्रम में अजा जिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसिंह ओसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जुहुर शाह, कुंदन, मुकेश दांगी, सरपंच तेजसिंह ओसारी, प्राचार्य प्रकाश चंद्र डाबी, परसराम पिंडोरिया, लोकेन्द्र परिहार, भगवान सिंह कासलीवाल, अखिल बडोला, मुरली राठौर, विजय बागवान, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद बैरागी, पत्रकार हीराल गोस्वामी, उपसरपंच लखन दांगी सहित खेड़ा, पांजरिया, बीड़गांव, रामपुरा, कामठखेड़ा के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश तंवर, लोकेन्द्र परिहार ने किया एवं आभार प्रकाश चंद्र डाबी ने माना।




