प्रशासनिक

‘’युवा संगम’’ का आयोजन देवास में 13 नवंबर को

Share

 

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कैरियर काउन्सिलिंग के संबंध में दी जाएगी जानकारी

देवास। जिले के युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार युवा संगम आयोजन अन्तर्गत रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेन्टीशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से संयुक्त ‘’युवा संगम’’ का आयोजन जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई देवास द्वारा युवा संगम का 13 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पुलिस परेड ग्राउंड देवास में आयोजित किया जा रहा है।

युवा संगम आयोजन में शासकीय विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कैरियर काउन्सिलिंग की जानकारी भी दी जायेगी तथा युवाओं का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया जायेगा।

युवा संगम में विभिन्‍न निजी संस्‍थाओं द्वारा युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया जायेगा तथा युवा संगम में ही चयन कर ऑफर लेटर दिये जायेंगे। इस हेतु 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक योग्यताधारी युवाओं का मेला स्थल पर ही साक्षात्कार लेकर चयन की कार्यवाही की जायेगी।

Back to top button