सोनकच्छ क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

– 5 प्रकरण दर्ज, एक कार जब्त
देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसमें 15 अक्टूबर को आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त सोनकच्छ क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों में पर सर्चिंग की गई, जिसमें एक कार क्रमांक डीवाई 0619 को रोका गया, जिसकी डिक्की से 52 पाव देशी शराब तथा अन्य स्थानों से 45 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 800 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। कार्रवाई में 5 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। जब्त सामग्री एवं वाहन का मूल्य लगभग 493000 रुपये हैं।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, दिनेश भार्गव, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक अरविंद, निकिता परमार, निहाल, गोविंद, सनत, राजेश जोशी, सैनिक किशोर, अनिल चौहान, अनिल सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




