शिक्षा
शासकीय मावि महाकाल कॉलोनी के विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम सभी ने मध्यप्रदेश गान गाया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का संदेश सुना और तत्पश्चात सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं प्रदर्शित की। प्रियंका गौड़ ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके विभिन्न प्रसंगों को बच्चों को सुनाया। सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गई। संचालन राजेश चौहान एवं मोहिनी शिंदे ने किया। आभार सूर्यबाला बघेल ने माना।




