धर्म-अध्यात्म

कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया कन्या पूजन

Share

संस्था अनन्ता के भंडारे की सराहना की

देवास। विजयादशमी के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास पहुंचे। उन्होंने चामुंडा कॉम्प्लेक्स स्थित संस्था अनन्ता के दुर्गा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का पूजन अर्चन कर शस्त्र पूजन किया।

इस अवसर मंत्री सिलावट ने देवी स्वरूपा कन्याओं का मंगल तिलक कर चुनरी ओढ़ाई, श्रीफल एवं दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, विजयसिंह पवार, देवास विधानसभा भाजपा प्रभारी ओम जोशी, संस्था संयोजक अजय सेंधव सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री श्री सिलावट का पुष्पमालाओं और माताजी की चुनरी ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि विजयादशमी के इस पावन पर्व पर कन्याओं के पूजन का जो अवसर मुझे मिला है, वह मेरे जीवन का सौभाग्य है। कन्याएं वास्तव में शक्ति स्वरूपा हैं और उनके चरणों में ही सम्पूर्ण जगत का मंगल है। संस्था अनन्ता द्वारा वर्षों से लगातार समाजसेवा और धार्मिक आयोजन के जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। भंडारे के माध्यम से भक्तों को प्रसाद उपलब्ध कराना सच्ची सेवा है। मैं संस्था के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस पुण्य कार्य के लिए हृदय से साधुवाद देता हूं।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद प्रतिनिधि अजबसिंह ठाकुर, वासुदेव परमार, लोकेंद्र टाक, नकुल सेंधव, भरत बामनी, भानुप्रताप सेंधव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संस्था अनंता के दिनेश सांखला ने बताया, कि संस्था अनन्ता परिवार ने नवरात्रि पर्व पर भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया व प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अनन्ता के संयोजक अजय सैंधव ने कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button