खेत-खलियान

किसान सभा में योजनाओं की जानकारी दी

Share

 

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त पर सिया में हुआ लाइव प्रसारण, बड़ी संख्या में जुटे किसान

देवास। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के लाइव प्रसारण के अवसर पर कृषक भारती सेवा केंद्र सिया में किसान सभा का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में छतरसिंह चावड़ा उपस्थित थे। विशेष अतिथि मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत, कृभको बीज इकाई से जयप्रकाश पाटीदार, क्षेत्रीय प्रतिनिधि राहुल पाटीदार के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि पाटीदार द्वारा किसानों को तरल जैव उर्वरक, सीटी कंपोस्ट, पीडीएम, राइजोसुपर एवं कृभको के अन्य उत्पादों एवं गतिविधियों से अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम में सेवा केंद्र के सेल्समैन लक्ष्मणसिंह सोनगरा ने किसानों को तरल जैव उर्वरक, शिवारिका एवं अन्य उत्पादों के प्रयोग की विधि एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने कहा कि आज सरकार की अनेक योजनाएं किसानों के जीवन को समृद्ध बना रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल, हर योजना का उद्देश्य किसान को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।

उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, सूक्ष्म सिंचाई अनुदान, जैविक खेती प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का लाभ सभी किसानों को समय पर लेना चाहिए। श्री राजपूत ने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक कृषि के साथ वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं, जिससे उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत में भी कमी हो सके।

कार्यक्रम में सभी को पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। आभार लक्ष्मणसिंह सोनगरा ने माना।

Back to top button