अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज की देवास इकाई के चुनाव हुए

देवास। लक्ष्मण नगर स्थित सरस्वती ज्ञानपीठ विद्यालय में अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा की देवास जिला इकाई की कार्यकारिणी के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।
चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई मनोज शुक्ल अध्यक्ष, रितेश चौरे सचिव, पंडित अनिल खेड़ेकर कोषाध्यक्ष, शुभम केश्वरे युवा अध्यक्ष, मयंक जोशी युवा प्रतिनिधि, रंजना मलतारे महिला अध्यक्ष, ज्योति चौरे महिला प्रतिनिधि, उर्मिला पगारे सचिव, रीना सरमंडल कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया।
नार्मदीय ब्राह्मण समाज के राजेंद्र कराहे ने बताया कि महासभा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक एडवोकेट तरुण पगारे, पंकज सोहनी एवं मुकेश तारे की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी समाजजनों ने “नर्मदे हर” के जयघोष के साथ निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों द्वारा सामूहिक नर्मदाष्टक का पाठ किया गया।




