अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

ग्राम गुनाई, कुमारिया, सोनकच्छ सहित कई स्थानों पर सर्चिंग, 3 प्रकरण दर्ज
देवास। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सतत कार्रवाई सराहनीय है।
विभाग की मुस्तैद टीम ने एक बार फिर मुखबिर सूचना के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी मदिरा व बियर बरामद की है। यह अभियान अवैध शराब कारोबारियों पर प्रशासन की सख्त निगरानी का संकेत भी देता है।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में देवास जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

8 जुलाई को आबकारी की टीम ने वृत्त सोनकच्छ के ग्राम गुनाई, कुमारिया राव एवं अन्य स्थानों पर मुखबिर सूचना के आधार पर सर्चिंग की। टीम ने 33 केन बियर एवं 155 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की। 3 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 15 हजार 900 रुपए है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, आरक्षक अरविंद जिनवाल, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोड़िया सम्मिलित रहे।




