क्राइम

साड़ी चोरी करने वाले बदमाशों को जनता ने पकड़ा

Share

crime news

दुकानदार की सतर्कता और चिल्लाने से मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने की मदद

• गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया

देवास। साड़ी चोरी करने वाले बदमाशों को जनता ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

शुक्रवार को नेहा कुशवाह निवासी बरलई रोड क्षिप्रा ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान पर दो महिला-पुरुष साड़ी और सूट देखने के बहाने आए। बाद में चार अन्य लोग भी दुकान में आए और अलग-अलग कपड़े दिखाने की मांग करने लगे। ये लोग फरियादी को बातों में उलझाकर दुकान का सामान चोरी कर अपने कपड़ों में छुपाने लगे। नेहा ने शोर मचाया, जिससे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उनकी सहायक प्रियंका ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि अन्य चार आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई 5 साड़ियां, जिनकी कुल कीमत 3700 है जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश चारण निवासी इंदौर एवं हेमबाई चारण पति गणेश चारण निवासी इंदौर के रूप में हुई। आरोपियों के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में धारा 303(2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवास दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा आरोपी गणेश चारण को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया, उनि विजय सिंह बैस, प्रआर शंभू सिंह, आर मुकेश सोनेर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button