कुएं में गिरे तेंदुए को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

– बाहर आते ही जंगल की ओर भागा
भौंरासा (मनोज शुक्ला)। आज सुबह ग्राम पांदाजागीर के रहने वाले कैलाश पाटीदार व जगदीश के खेत पर बने कुएं में अचानक एक तेंदुआ गिर गया।
जब खेत मालिक अपने खेत पर बने कुए में पानी की मोटर चालू कर मोटर को देखने गए तो उन्होंने अपने कुएं के अंदर तेंदुए को पानी में तैरता हुआ देखा। तेंदुए को देखते ही उन्होंने डायल हंड्रेड को फोन लगाया।

डायल हंड्रेड जब मौके पर पहुंची तो इन के साथ भौंरासा थाने से थाना प्रभारी प्रीति कटारे, उनकी टीम से हंड्रेड डायल टीम आरक्षक जोजन सिंह राजपूत, सैनिक अनोखी लाल, पायलट अनुराग चौधरी, लकी पटेल व ग्रामीण जगदीश चौधरी, जितेंद्र पाटीदार, जीवन पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, अंतरसिह बैस, गोपाल रायपुरिया, पीरूलाल रायपुरिया आदि मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग से रेंजर राजेंद्र कुमार सोलंकी, राजेंद्रसिंह ठाकुर, डिप्टी रेंजर, नवलेश्वर, रविंद्र सोनी, दिलीप सिंह, राजेश सोलंकी भी आए।
रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग द्वारा एक खटिया को चारों तरफ से रस्सी से बांधा गया और उस खटिया पर तेंदुए को बिठाकर बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।




