• Sat. Jul 12th, 2025

    जो पेड़ पोधों से प्रेम करते हैं उनका जीवन संवर जाता है- आरबी सिंह

    ByNews Desk

    Dec 1, 2022
    Share
    • बिजवाड़ रेंज के सतखालिया के जंगल में अनुभूती कैंप का आयोजन किया

    सुंद्रैल-बिजवाड़ (दिनेशचंद्र पंचोली)। बिजवाड़ रेंज के सतखालिया के जंगल में अनुभूती कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर रिटायर एसडीओ आरबी सिंह इंदौर ने कहा कि जो लोग पेड़ पौधों से प्रेम करते हैं, पेड़ लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, ईश्वर उन्हें खूब आशीर्वाद देते हैं। ऐसे लोगों का जीवन संवर जाता है। हर मनुष्य को अपने जीवन काल में 10 पेड़ लगाना चाहिए। फलदार वृक्ष लगाने से जीवन में सुख-शांति व हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जो लोग पेड़ों को काटते हैं, उनका जीवन नर्क बन जाता है। जो हमारे जीवन को आक्सीजन देते हैं, उन पेड़ों को काटना सबसे जघन्य अपराध है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् दिनेशचंद्र पंचोली ने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है। बिना पेड़ों के मनुष्य जीवन बेकार है, इसलिए हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने जीवन में 10 फलदार पेड़ लगाएंगे।

    रेंजर वीएस भदौरिया, डिप्टी रेंजर उषा रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कलवार हायर सेकंडरी स्कूल के 120 बच्चों को कैप, बनियान, पेन, कापी आदि भेंट की गई। जंगल में भ्रमण के दौरान बच्चों को अनेक अनुभव कराए गए। अनेक प्रतियोगिता हुई। इनमें जो छात्र प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर आए उन्हें विधायक द्वारा पुरस्कार दिया गया। बच्चों ने दाल-बाफले, लड्डू का आनंद लिया। पेड़-पौधों से मिलने वाली औषधि आदि की जानकारी दी गई डीएफओ पीएन मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृष्णकांत मीणा, मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, मुकेश गुर्जर बतौर अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में वन विभाग के जुगल पाटीदार, रामेश्वर तिवारी, नीरज शर्मा, नमित तिवारी, एआर मिश्रा, चंदनसिंह दांगी, इंदरसिंह रावत, भंवरसिंह ईवने, वृंदावन मीणा, कमल राठौड़ सहित गणमान्य नागरिक व शिक्षक मौजूद थे। संचालन उषा रावत ने किया। आभार रेंजर वीएस भदौरिया ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *